अब आखिर ब्रेक लगाते समय ऐसी गंध आती क्यों थी तो इसके पीछे दरअसल जब ट्रेन को रोकने के लिए जब ब्रेक लगाया जाता है तो ब्रेक शू पहिए या ब्रेक डिस्क पर दबाव डालकर ट्रेन की गति कम करते हैं। इस दौरान घर्षण की वजह से काफी गर्मी पैदा होती है। और पुराने ICF कोचों में इस्तेमाल होने वाले ब्रेकिंग सिस्टम में ब्रेक शू और पहिए के बीच होने वाला यही घर्षण उस खास तरह की गंध का एक बड़ा कारण था। जब ट्रेन तेज रफ्तार में होती और अचानक ब्रेक लगाए जाते, तो ब्रेकिंग के दौरान पैदा हुई गर्मी के कारण ब्रेक शू गर्म होकर एक अज़ीब सी गंध पैदा करती।
यानी जिसे हम बचपन से ट्रेन की एक खास गंध समझते आए हैं, उसके पीछे असल में ब्रेकिंग के दौरान पैदा होने वाली गर्मी और घर्षण का पूरा खेल था।
एक टिप्पणी भेजें
एक टिप्पणी भेजें