यूथ कॉर्नर न्यूज़ चैनल गाजीपुर जिला ब्यूरो नसीम खान शुभम सिंह की रिपोर्ट।
नलकूप से चोरी किए तांबे के तार चोर धराए
गहमर (गाजीपुर) : अभी हाल ही में भतौरा गांव में सरकारी ट्यूबवेल से चोरी किए तांबे के तार चोरों को पकड़ा गया था जिसमें दो तार चोर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भाग चलें थे वे शनिवार की रात पकड़ लिए गए। बारा चौकी इंचार्ज इंदु कुमार तिवारी अपने मय हमराहियों के साथ प्रतिदिन की तरह रुटिन चेकिंग अभियान पर मगरखांही बारा मोड़ पर खड़े थे। समय रात के साढ़े नौ बज रहे थे। आकाश में बादल उमड़ रहे थे।हल्की बूंदाबांदी शुरू थी तभी दो लोग रास्ते पर आते दिखे।पास आने पर पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे।तभी हमराहियों ने उन्हें दौड़ कर पकड़ लिया। पूछताछ करने पर मालूम हुआ कि वे वही तार चोर थे जो उस रात भागने में सफल रहे थे। उनके बारे में पता करने पर मालूम हुआ कि उनका नाम मंटु चौधरी (18)पुत्र महाचंद्र चौधरी ग्राम बनारपुर थाना मुफशिल जिला बक्सर बिहार तथा दूसरा समरजीत ठाकुर पुत्र उमेश ठाकुर (18) ग्राम बनारपुर थाना मुफशिल जिला बक्सर बिहार है। उनके निशानदेही पर एक प्लास्टिक बोले में रखा 15 किलो 200 ग्राम तांबे का तार तथा इसके अतिरिक्त एक अदद सैमसंग मोबाइल फोन, एक रियलमी मोबाईल फोन बरामद किया गया। इस संबंध में गहमर कोतवाल नंद कुमार तिवारी से बात करने पर उन्होंने कहा अभियुक्त पकड़ लिए गए हैं उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
एक टिप्पणी भेजें
एक टिप्पणी भेजें