भारतीय सेना के ग्रीफ बी आर ओ आंशिक इकाई में स्थानीय गांव के कुबेर राय पट्टी निवासी राजेश कुमार सिंह पुत्र गिरीश चंद सिंह (40 ) कार्यरत थे। जिनकी वर्तमान में जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में पोस्टिंग थी। विगत 25 दिनों से एकाएक बीमारी के चलते उन्हें सेना के कमांड अस्पताल उधमपुर में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान राजेश सिंह की शनिवार की रात मृत्यु हो गयी । उनके पार्थिव शरीर को सेना के जवानों ने पैतृक गांव गहमर लाया। जवान का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा देख उपस्थित सबकी आंखे नम हों गयीं। राजेश की पत्नी रानी सिंह तिरंगे में लिपटे पति के शव पर दहाड़ मारकर रोने लगी थी। 14 वर्षीय इकलौता पुत्र पार्थ आवक हो पापा के शव को सुधबुध खो एकटक देखता रहा था। वहां उपस्थित सभी लोग सांत्वना देकर उसे चुप कराने का प्रयास करते रहे। दोपहर 2 बजे जवान के शव को गांव ने नरवा घाट पर लाया गया। जहां सेना एवं पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर जवान को अंतिम विदाई दी। साथ ही सीओ जमानियां अंकित तिवारी तिरंगे को राजेश सिंह के पिता गिरीश चंद सिंह को प्रदान किया। मुखाग्नि राजेश सिंह के इकलौते पुत्र पार्थ सिंह ने दी।
उक्त अवसर पर पुलिस के जवानों के अतिरिक्त सेना के जवान राजू कुमार सिंह, भूतपूर्व सैनिक संगठन से अध्यक्ष कैप्टन धनंजय सिंह, महामंत्री कैप्टन मनोज सिंह, सच्चिदानंद उपाध्याय, हेमंत उपाध्याय, अनिल सिंह, पूर्व विधायक सुनीता सिंह, ग्राम प्रधान बलवंत सिंह, प्रेम चौरसिया, अमित सिंह,प्रमोद सिंह, सुधीर सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
यूथ कॉर्नर न्यूज़ चैनल गाजीपुर जिला ब्यूरो नसीम खान शुभम सिंह की रिपोर्ट।
एक टिप्पणी भेजें
एक टिप्पणी भेजें