10 हिंदी भाषी राज्य उत्तर प्रदेश उत्तराखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड ,मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा एवं महाराष्ट्र के के 51 कृषकों हेतु आयोजित चार दिवसीय फल संरक्षण एवं खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन कोरडेट, मोतीलाल नेहरू फारमर्स ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट , इफको,फूलपुर प्रयागराज में हुआ। कोरडेट प्रधानाचार्य डॉ. विवेक दीक्षित ने जानकारी दी की इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को फल संरक्षण एवं खाद्य संस्करण से संबंधित तकनीकियों को विशेषज्ञों द्वारा बताया गया। जिसमें आंवला मुरब्बा , आंवला जूस, आवाला लड्डू बर्फी व अचार बनाने की तकनीक एवं शहद उत्पादन की जानकारी श्री वीरेंद्र सिंह प्रभारी मौन पालन के द्वारा दी गई । डा. हेमलता पंत, सहायक प्रोफेसर सीएमपी डिग्री कॉलेज प्रयागराज द्वारा मशरूम उत्पादन एवं मशरुम के विभिन्न प्रसंस्कृत उत्पादों के निर्माण की जानकारी दी गई। इसी क्रम में श्री रवि प्रकाश मौर्य संस्थापक ब्लैक क्रॉप्स एफपीओ प्रयागराज के द्वारा विभिन्न प्रकार की काली फैसले जैसे काला गेहूं , काली आलू, काली अदरक से विभिन्न उत्पाद जैसे दलिया, बिस्किट, आदि के निर्माण एवं विपणन संबंधी जानकारी दी गई। कॉर्डेट की वरिष्ठ अधिकारी श्रीमती सविता शुक्ला के द्वारा फल संरक्षण एवं खाद्य प्रसंस्करण संबंधी उत्पादों के चयन एवं विपणन की तकनीकी जानकारी दी गई। डॉ अनुराधा राय, प्रभारी जैव उर्वरक इकाई के द्वारा गुणवत्तापूर्ण एवं स्वस्थ उत्पादन के लिए जैव उर्वरकों के प्रयोग की तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराई गई। प्रधानाचार्य डॉ विवेक दीक्षित ने सभी कृषकों से मृदा परीक्षण आधार पर संतुलित उर्वरक प्रयोग, नैनो उर्वरकों के साथ-साथ जैव उर्वरकों के प्रयोग की अपील की। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कृषकों को कारडेट की विभिन्न इकाइयों एवं इफको नैनो संयंत्र का भ्रमण भी कराया गया, जिससे उनके नैनो उर्वरक प्रयोग संबंधी ज्ञान में वृद्धि हुई।
Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें

 
Top