जानकारी अनुसार रविवार की शाम लगभग 7:30 बजे गहमर कोतवाली क्षेत्र के सायर गांव के कर्मनाशा घाट के पास महदेवा मंदिर के बगल स्थित एक झोपड़ी में लाश की सूचना मिली। गांव के लोगो ने जाकर देखा तो उक्त युवक की पहचान चंदन सिंह उर्फ तूफानी (35 वर्ष ) पुत्र भोला सिंह निवासी रायसेनपुर के रूप में हुई। लाश को देख परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। आनन फानन में लोग निजी चिकित्सालय ले गए जहां मृत घोषित किया गया। सूचना पर पुलिस घटना स्थल पहुंच लाश को कब्जे में लेकर जांच में जुट गयी। बाद में क्षेत्रधिकारी जमानियां भी मौके पर पहुंच गए। रात में ही मृत चंदन की लाश को ग़ाज़ीपुर मर्चरी हाउस भेंज दिया गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में ले कर पूछताछ कर रही है। इस बाबत कोतवाल नंद कुमार तिवारी ने बताया कि रविवार की रात 11:25 पर रायसेनपुर के चौकीदार द्वारा सूचना मिलने पर हम लोग घटना स्थान पर पहुंच जांच शुरू कर दिये जिसमे घटना स्थल के पास से मृतक का मोबाइल फोन और बाइक मिली है।मृतक के भाई पंकज सिंह ने अपने तहरीर में चार लोगों मुन्ना पाण्डेय पुत्र रामदेव पाण्डेय, नरेंद्र सिंह यादव पुत्र बाल बचन सिंह यादव,वृजेश गुप्ता पुत्र चंद्र देव गुप्ता, विकास सिंह पुत्र शूरेश सिंह का संदेश के आधार पर नाम दिया है,जिसे पुलिस रात में ही घर से उठा कर पूछताछ हेतु थाने ले आई। चंदन की पत्नी प्रेमलता और बड़ी बेटी आरजू और पुत्र आयुष का रो रोकर बुरा हाल है।
यूथ कॉर्नर न्यूज़ चैनल गाजीपुर जिला ब्यूरो नसीम खान शुभम सिंह की रिपोर्ट।
एक टिप्पणी भेजें
एक टिप्पणी भेजें