एवरग्रीन लेडी पत्रिका के भव्य आयोजन में आकांक्षा शर्मा बनीं 'मिसेज छत्तीसगढ़', लारिया गुप्ता रहीं 'मिस छत्तीसगढ़' विजेता
बिलासपुर। एवरग्रीन लेडी पत्रिका द्वारा आयोजित "मिस, मिसेज, मिस्टर एवं किड्स टैलेंट प्रतियोगिता" का भव्य आयोजन उत्साह, गरिमा और शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए लगभग 80 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, व्यक्तित्व, आत्मविश्वास एवं मंचीय प्रस्तुति से दर्शकों और निर्णायकों का दिल जीत लिया।
मिसेज छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आकांक्षा शर्मा ने प्रतिष्ठित "मिसेज छत्तीसगढ़" का खिताब अपने नाम किया। डॉ. प्रभा तिवारी फर्स्ट रनर-अप रहीं, जबकि बबीता गांगने सेकंड रनर-अप घोषित की गईं। पारुल पाठक को फोटोजेनिक फेस तथा शिल्पी तिवारी को छत्तीसगढ़ क्वीन के विशेष सम्मान से नवाजा गया।
मिस छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता में लारिया गुप्ता विजेता रहीं, जबकि अपर्णा आदित्य प्रथम रनर-अप एवं दिशा चतुर्वेदी द्वितीय रनर-अप घोषित हुईं। दिव्यांशी तिवारी को क्यूट फेस तथा श्रेया धामेजा को ब्यूटीफुल क्वीन का विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
मिस्टर छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता में यश देवांगन विजेता बने। उदयबीर सिंह ढिल्लों प्रथम रनर-अप तथा आयुष यादव द्वितीय रनर-अप घोषित किए गए।
किड्स टैलेंट प्रतियोगिता में श्रेष्ठ सिंह ने प्रिंस का खिताब जीता। हरमन सलूजा विनर एवं मानसी ध्रुव द्वितीय रनर-अप रहीं। ज्यूरी प्रतिभा सम्मान के अंतर्गत भूमिका साहू, स्नेहा श्रीवास एवं मयांक जैसवानी को उनकी उत्कृष्ट जजमेंट के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
फाइनल राउंड के लिए चयनित टॉप-10 प्रतिभागियों में खुशी सिंह कुशवाहा, तान्या राठौर, गीत सिंह, भूमिका सूर्यवंशी, सत्य मामा कोरम एवं रश्मि श्रीवास भी शामिल रहीं, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से निर्णायकों एवं दर्शकों को प्रभावित किया।
कार्यक्रम का सफल आयोजन एवरग्रीन लेडी पत्रिका की टीम द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में डॉ. शीला शर्मा, डॉ. सुनील दत्त मिश्रा, अखंड प्रताप सिंह, अखिलेश पटेल, कौशल महानंद, शानवी शर्मा, डॉ. ज्योति सक्सेना, मंजूषा सिंह, मधु शर्मा एवं प्रणिता पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. राहुल अग्रवाल, रश्मि लता मिश्रा एवं श्री राघवेंद्र पांडेय उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती किरण सिंह, कंचन आहूजा, अखिलेश खंडेलवाल, साधेलाल पटेल, पूनम सिंह, सुनील चिंचोलवाडकर, श्री सुनील यादव, श्री चंद्रशेखर पांडेय, शंकर आहूजा एवं प्रशंसा शुक्ला ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर अनेक गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के आकर्षक मंचीय लुक को निखारने में आयुष यादव, उमरा शाहीन, ऋतु टोप्पो, महिमा डांडे, आंचल जायसवाल, प्रीति श्याम, निशा कश्यप एवं रिमझिम यादव (मेकअप आर्टिस्ट) का विशेष योगदान रहा, जिसकी आयोजकों ने सराहना की।
कार्यक्रम की सफलता में शंकर आहूजा मोबाइल, Tiny Tots, Srishti Hospital, ADC Dance Classes एवं श्री राम कंस्ट्रक्शन का विशेष सहयोग एवं योगदान रहा। आयोजकों ने सभी सहयोगियों, प्रायोजकों एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना है, जिससे उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं सकारात्मक सोच का विकास हो सके। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया तथा अतिथियों ने एवरग्रीन लेडी पत्रिका की इस पहल की मुक्त कंठ से सराहना की।

एक टिप्पणी भेजें

 
Top