बारा न्याय पंचायत क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन में युक्त ट्रैक्टर ट्रालियों पर मिट्टी लोड कर चौराहे से गुजरते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में चैराहे से प्रमुख मार्ग पर तेज रफ्तार से दौड़ती ट्रैक्टर-ट्रालियां साफ देखी जा सकती हैं। जिससे स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश और चिंता का माहौल है।

ग्रामीणों का कहना है कि एक ओर प्रशासन द्वारा अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाने की बात की जाती है वहीं दूसरी ओर बारा पुलिस चौकी क्षेत्र से दिनभर तेज आवाज और तेज रफ्तार में ट्रैक्टर-ट्रालियां फरार्टा भरती नजर आती हैं। वायरल वीडियो में कम उम्र के चालक ऊंची आवाज में संगीत बजाते हुए वाहन चलाते दिखाई दे रहे हैं। जिससे सड़क सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों

का आरोप है कि इन वाहनों के पास न तो वैध लाइसेंस होता है और न ही जरूरी दस्तावेज। इसके बावजूद खुलेआम अवैध मिट्टी खनन कर नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। दिनदहाड़े बारा पुलिस क्षेत्र के समीप इस तरह की गतिविधियां जारी रहने से

प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। इस संबंध में सेवराई उपजिलाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि जल्द ही विशेष अभियान चलाकर अवैध मिट्टी खनन में संलिप्त ट्रैक्टर-ट्रालियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उन्हें सीज किया जाएगा।


यूथ कॉर्नर न्यूज़ चैनल गाजीपुर जिला ब्यूरो नसीम खान शुभम सिंह की रिपोर्ट।
Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें

 
Top