निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिलाधिकारी दोपहर करीब ढाई बजे भदौरा ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे, जहां खंड विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि औरंगजेब खान ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर उत्पादों की जानकारी ली और उनकी गुणवत्ता तथा विपणन को लेकर सुझाव दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ब्लॉक परिसर स्थित सीडीपीओ कार्यालय के समीप आम का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 2,000 स्वयं सहायता समूहों के गठन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जबकि अब तक लगभग 200 समूहों का गठन हो चुका है। लक्ष्य को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
डीएम ने कहा कि समूहों की आय बढ़ाने के लिए नए रोजगार के अवसर विकसित किए जाएंगे तथा सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ महिलाओं तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की बेहतर मार्केटिंग सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने खाद एवं आपूर्ति निरीक्षक द्वारा उचित दर की दुकान का आवंटन लंबित रखने के मामले को गंभीरता से लेते हुए कड़ी फटकार लगाई और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस अवसर पर एडीओ आईएसबी जगदीश केशरी, एडीओ पंचायत सुरेश प्रसाद, मुख्य सेविका रिचा कुमारी, अंजलि कुमारी, नेहा कुमारी, एडीओ समाज कल्याण दिव्यांश राय, जेई प्रवीण कुमार, बीएमएम निधि उपाध्याय, सुनीता सिंह, कौशल कुमार, सचिव के.के. सिंह, समीर राय, अशोक यादव, नगीना राम, राजीव शर्मा, संगीता कुशवाहा, निधि राय, ग्राम प्रधान प्रदीप राजभर, नरेंद्र सिंह, मिनहाज खान सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
यूथ कॉर्नर न्यूज़ चैनल गाजीपुर जिला ब्यूरो नसीम खान शुभम सिंह की रिपोर्ट।
एक टिप्पणी भेजें
एक टिप्पणी भेजें