स्थानीय लोगों के अनुसार नेशनल हाईवे 124सी से होते हुए गहमर,बसूका-भदौरा नहर मार्ग पर रोजाना दर्जनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए बेखौफ मिट्टी की ढुलाई की जा रही है। अवैध रूप से निकाली गई मिट्टी को बाजारों में ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है। जब इस संबंध में थाने चौकियों तथा तहसील प्रशासन से शिकायत की जाती है, तो केवल कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।
ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रैक्टर चालकों पर कोई अंकुश नहीं है। अधिकांश चालक नाबालिग हैं, जो तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। हाल ही में हमीद सेतु पर हुई घटनाएं इसका उदाहरण हैं, जहां लापरवाही से वाहन चलाने के कारण एक ट्रेलर पिकअप को टक्कर मारते हुए गंगा में गिर गया था, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। वहीं एक ट्रैक्टर भी रेलिंग तोड़कर गंगा में समा गया था, जिसमें चालक की जान चली गई थी।
इन घटनाओं के बावजूद प्रशासन द्वारा न तो अवैध खनन पर रोक लगाई जा रही है और न ही लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई की जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में एसडीएम संजय यादव और गहमर कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह से बात करने पर उन्होंने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की आश्वासन दिया।
यूथ कॉर्नर न्यूज़ चैनल गाजीपुर जिला ब्यूरो नसीम खान शुभम सिंह की रिपोर्ट।
एक टिप्पणी भेजें
एक टिप्पणी भेजें