विश्वनाथगंज विधायक ने किया भूमिपूजन

जेठवारा, प्रतापगढ़। कटरा गुलाब सिंह को कानूपुर जेठवारा मुख्य राम वन गमन मार्ग से जोड़ने वाली साढ़े दस किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण का कार्य आज शुरू हुआ। क्षेत्र वासियों और विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में विश्वनाथगंज विधायक जीतलाल पटेल ने आज भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया। सत्रह लाख, छियासी हजार, साठ लाख रुपए की लागत से बनने वाली सात मीटर चौड़ी यह सड़क एक साल में बनकर तैयार होगी।
सिंगल रोड पर आवागमन में हो रही समस्या से परेशान क्षेत्र वासियों की बहुप्रतीक्षित मांग को आज विधायक जीतलाल पटेल ने पूरी कर दिया। इस मार्ग को लेकर क्षेत्र के लोगों ने कई बार सत्याग्रह और धरना, प्रदर्शन भी किया था लेकिन विभागीय उपेक्षा के कारण लंबे समय तक लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। आज चौड़ीकरण का कार्य प्रारंभ होने पर मौजूद लोगों ने विधायक के प्रयास की खूब सराहना किया।
Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें

 
Top