आज दिनांक 29 जनवरी 2026 कों जनपद प्रयागराज में कोआपरेटिव रूरल डेवलपमेंट ट्रस्ट फूलपुर प्रयागराज में कृषि विभाग के अधिकारी,कर्मचारी व बिक्री केंद्र प्रभारियों का नैनो उर्वरकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि जिला कृषि अधिकारी महोदय श्री के.के. सिंह जी ने सभी बिक्री केन्द्र प्रभारियों को किसानो को नैनो उर्वरकों के बारे में किस प्रकार से प्रयोग करने की सही विधि है उसको किसानो को सही जानकारी प्राप्त हो और किसान नैनो उर्वरकों की सही प्रकार से प्रयोग करे और इससे होने वाले लाभ को प्राप्त कर सके कार्यकम में कॉर्डेट प्रधानाध्यापक महोदय डॉ डी.के.सिंह जी सभी प्रभारियों को नैनो यूरिया प्लस,नैनो डीएपी, नैनो जिंक,नैनो कॉपर व अन्य जल विलेय उर्वरकों की प्रयोग विधि और परिणाम के बारे में विस्तार से चर्चा किया और प्रयोग करने की विधि और प्रयोग से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से चर्चा किया कार्यक्रम में क्षेत्र प्रबंधक महोदय श्री अक्षय कुमार पांडेय जी द्वारा प्रभारियो को किसानो को असंतुलित दानेदार उर्वरकों को कम प्रयोग करने हेतु और नैनो उर्वरकों और अन्य जल विलेय उर्वरकों को प्रयोग करने के लिए किसानो को समझाया जाए जो हमारी मृदा व पर्यावरण के लिए लाभदायक हो और उपयोगी हो कार्यक्रम में उप जिला कृषि अधिकारी श्री विकास मिश्रा जी,क्षेत्र प्रतिनिधि प्रयागराज श्री अमित सिंह जी, इफ़को एम.सी. श्री अरविंद द्विवेदी जी, केंद्र प्रभारी इफ़को प्रयागराज अमन सिंह और लगभग 70 बिक्री केंद्र प्रभारी भी उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

 
Top