इस अवसर पर उपस्थित कृषकों को ठंड से बचाव के लिए कंबल भी वितरण किया गया । इस कार्यक्रम में उपस्थित कृषक दौलत भारतीया, लालजी धुरिया, वीरेंद्र कुमार, त्रिभुवन यादव, उर्मिला देवी चनरी देवी, पप्पू यादव, बच्चू लाल पटेल सहित भारी संख्या में कृषक जन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आईआरडीपी प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने किया ।
कारडेट लगातार किसानो की सेवा में प्रयासरत : डॉ० डी० के० सिंह
कारडेट द्वारा आयोजित किसान चौपाल के माध्यम से संबोधित करते हुए कारडेट के प्रधानाचार्य डॉ० डी० के० सिंह ने बताया की इफको किसानों के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है और भारतीय कृषि तकनीक में आधुनिक उर्वरकों के प्रयोग के लिए लगातार अनुसंधान कर रही है । इसी क्रम में इस समय रवि फसलों में नैनो डीएपी तरल, नैनो यूरिया प्लस, सागरिका, जल विलेय उर्वरक, जैव उर्वरक एवं जैव अपघटक के प्रयोग की विस्तार से जानकारी दी और सुझाव दिया की सभी किसान भाई मृदा परीक्षण के आधार पर ही खेतों में उर्वरकों का प्रयोग करें, इसके लिए कारडेट में खेतों की मिट्टी की जांच निःशुल्क की जाती है। इस सभा में उपस्थित महिलाओं को कारडेट में आकर विभिन्न तरह की ट्रेनिंग प्राप्त कर अपने आय के स्रोत को बढ़ाने के लिए भी प्रोत्साहित किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सुपरावारी के ग्राम प्रधान सुभाष पटेल ने धन्यवाद ज्ञापित किया ।
एक टिप्पणी भेजें
एक टिप्पणी भेजें