मुलुंड मैराथन 2026 का आयोजन आशिहारा कराटे इंडिया के प्रशिक्षक दयाशंकर पाल के मार्गदर्शन तथा लायंस क्लब मुलुंड (पश्चिम) के सहयोग से संपन्न हुआ। जिसमें लगभग 375 से अधिक छात्रों, ज्येष्ठ नागरिकों तथा पालकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

एक किलोमीटर की दौड़ में प्रथम रियार्थ पाल, द्वितीय प्रबीन कामदार ,तृतीय आदिक संसारे, तीन किलोमीटर में लड़के ग्रुप में प्रथम पवन वर्मा, द्वितीय दिलीप मारुति, तृतीय माहिर तथा लडकियों में अनन्या राजेश कुमार, रिधिमा पांडे, आरोही सुतार, क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय और पाच किलो मीटर की दौड़ में लड़के प्रथम संधा द्वितीय विवेक शाह तृतीय आशीष लड़कियों में भूसरा शेख, अंशीखा वेदांगी को प्रथम, द्वितीय तृतीय क्रमांक प्राप्त हुआ। उस स्पर्धा में एक वर्ष की लड़की अर्चित दूबे ने भी अपने पालकों के साथ भाग लिया।

आशिहारा कराटे इंडिया के प्रसिद्ध एवं लोकप्रिय मार्गदर्शक दयाशंकर पाल ने बताया कि मुलुंड मैराथन का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है इसका मुख्य उद्देश्य है कि लोगों में स्वस्थ के प्रति जागरूक बनाना तथा विद्यार्थियों में स्पर्धात्मक युग में सबसे आगे रहने की भावना जागृत करना है। मैराथन में समाज के कई सम्माननीय महानुभाव उपस्थित थे। जिसमें कौशिक पाटिल, रोहीदास देवाडे, डॉ राजेन्द्र प्रसाद, डॉ सचिन सिंह, डॉ. आर.एम. पाल, राजाराम पाल, सुरेंद्र मिश्रा,शिक्षाविद् चंद्रवीर वंशीधर यादव, महापौर पुरस्कृत शिक्षक राजकुमार रामलखन यादव तथा अन्य मान्यवरों ने आशिहारा कराटे मार्गदर्शक एवं मैराथन दौड़़ के आयोजक दयाशंकर पाल की भूरी-भूरी प्रसंशा की।
 विनोद कुमार दुबे शिक्षक भांडुप मुंबई महाराष्ट्र

एक टिप्पणी भेजें

 
Top