सेवराई। शासन द्वारा धान खरीदारी को लेकर 1 नवंबर से क्रय केंद्र खोलने का आदेश संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को निर्गत किया गया था। बावजूद इसके तहसील मुख्यालय के भदौरा ब्लाक परिसर स्थित धान क्रय केंद्र पर संबंधित अधिकारी कर्मचारियों की लापरवाही और उदासीनता के कारण ताला लटका रहा। जिससे शासन का आदेश निराधार साबित रहा।

शासन के द्वारा धान की खरीदारी के लिए जिले में बनाए गए धान क्रय केंद्रों को एक नवंबर से खोलने का आदेश है। भदौरा ब्लाक परिसर में धान क्रय केंद्र बनाया गया है। जिसके लिए संबंधित एसएमआई के द्वारा क्रय केंद्र खोला जाना था। लेकिन आज पूरे दिन क्रय केंद्र न खुलने के कारण केंद्र पर जानकारी के लिए पहुंचे किसानों को बैरन वापस लौटना पड़ा ना ही वहां केंद्र खोला गया था और ना ही वहां किसी प्रकार का बोर्ड अथवा बैनर लगाया गया था। जिससे किसानों को क्रय केंद्र खोलने को लेकर काफी असमंजस दिखी। किसानों ने बताया कि शान द्वारा 1 नवंबर से धान खरीदारी के लिए केंद्र को खोलने का निर्देश है। बावजूद इसके केंद्र नहीं खोला गया ब्लॉक परिसर के अलावा कई अन्य केंद्रों पर भी अधिकारी कर्मचार

एक टिप्पणी भेजें

 
Top