रिपोर्ट नीरज प्रजापति 


आजमगढ़ सरायमीर शेरवां रात घर के भीतर युवक की संदिग्धावस्था में मौत

आजमगढ़ सरायमीर थाना क्षेत्र के शेरवां गांव में शुक्रवार की रात घर के भीतर युवक की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। आस-पास के लोगों को घटना की जानकारी शनिवार की सुबह हुई। सूचना पर पहुंची सरायमीर पुलिस ने जांच की। पुलिस पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शेरवां गांव निवासी सरवन कुमार 25 वर्ष मजदूरी करता था। उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। उसकी बहनें अपने घर रहती हैं। पांच माह पूर्व उसकी शादी हुई। शुक्रवार की रात में दंपति में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। युवक की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। पत्नी ने घटना की सूचना रात में ही मायके दी थी। शनिवार की सुबह मायके के लोग पहुंचे तो गांव के लोगों को घटना की जानकारी हुई। प्रधान ने घटना की सूचना सरायमीर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। सरायमीर थानाध्यक्ष यादवेंद्र पांडे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी

एक टिप्पणी भेजें

 
Top