चतुर्थ श्रेणी नियुक्ति मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षकों की हुई बैठक
अपनी मांग को पूरी करवाने के लिए सरकार को करेंगे बाध्य
आजमगढ़। कलेक्ट्रेट स्थित नगर पालिका कुंवर सिंह उद्यान पार्क में चतुर्थ श्रेणी नियुक्ति मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षकों की एक आवश्यक बैठक हुई। जिसमें आगामी 3 तारीख को नई दिल्ली रामलीला मैदान में पुरानी पेंशन बहाली सहित विभिन्न मांगों को लेकर संविदा कर्मियों का नियमितीकरण वेतन विसंगति समान कार्य समान वेतन को लेकर धरना देने पर चर्चा की गई, बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष अशोक सिंह एवं प्रांतीय महामंत्री सुफिया बानो मंडल अध्यक्ष श्याम मोहन सिंह उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ उपस्थित थे, इस अवसर पर सुफिया बानो ने कहा कि जनपद आजमगढ़ एवं अन्य जिलों से कर्मचारी गढ़ नई दिल्ली में अधिक से अधिक जाने के लिए पूरा भरोसा दिया है श्याम मोहन सिंह मंडल अध्यक्ष रामनयन अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से कहा कि तीनों मंडल में भ्रमण किया जाएगा और धरने को कामयाब बनाने व अपनी मांगों को मनवाने के लिए सरकार को बाध्य किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ने किया एवं संचालन सुफिया बानो मुख्य अनुदेशिका मिनी आईटीआई ने किया। इस अवसर पर श्याम मोहन सिंह, महेंद्र, रविंद्र कुमार, गुड़िया, दिनेश, तौकीर, पवारू, सत्यनारायण, नारायण प्रसाद, आदि लोग उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
एक टिप्पणी भेजें