रिपोर्ट पदमाकर पाठक


अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा मुख्यमंत्री को भेजेंगा पत्र
आजमगढ़। अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण सभा की एक बैठक नगर के लालडिग्गी स्थित श्री बड़ा गणेश मंदिर में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही देवरिया में सामूहिक हत्या एवं सुल्तानपुर में हुये ब्राह्मण के नृशन्स हत्या के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संगठन मंत्री पंडित सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन ने कहाकि वर्तमान परिवेश में समाज की अगुवाई करने वाले ब्राह्मणों को संगठित होने की आवश्यकता है। आज ब्राह्मणो के साथ हो रहे उत्पीड़न और अत्याचार की घटनायें निंदनीय हैँ। देवरिया में सामूहिक नरसंहार प्रशासन की लापरवाही के चलते हो गया। न्याय के लिये भटक रहे उस गरीब ब्राह्मण का पक्ष पहले ही सुन लिया गया होता तो यह घटना नहीं होती। जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन जयप्रकाश पाण्डेय ने पीड़ित गरीब ब्राह्मण परिवार को 5 करोड़ रुपए का मुआवजा और दोषीयो के विरुद्ध शीघ्र कठोरतम कार्यवाही करने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष शर्मानंद पाण्डेय ने नवंबर के प्रथम सप्ताह में आजमगढ़ में पूर्वांचल ब्राह्मण सम्मेलन की घोषणा की और कहाकि ब्राह्मणों की एक बड़ी आबादी आर्थिक रूप से कमजोर है, लेकिन सरकार ब्राह्मणों को गरीब मानने को तैयार नहीं है और उनके साथ हो रहे अत्याचार पर कड़ा कदम नहीं उठा रही है। आलोक पाठक ने देवरिया के पीड़ित ब्राह्मण परिवार को 5 लाख आर्थिक सहयोग की घोषणा की अध्यक्षता ज़िलाध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय ने और संचालन ध्रुव मिश्रा ने किया! इस मौके पर प्रदेश महामंत्री अशोक तिवारी , हरीश तिवारी, महंत संजय कुमार पाण्डेय, चंद्रजीत तिवारी, कन्हैया पाण्डेय, इन्द्र प्रकाश उपाध्याय, घनाश्याम पाण्डेय, श्रीराम मिश्रा, सुनीता उपाध्याय, रागिनी तिवारी, नीतू शुक्ला, स्वतंत्र तिवारी आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

 
Top