देवरिया में हुए ब्राह्मणों के साथ नरसंहार पर शोक सभा आयोजित
आजमगढ़। चंद्रमा ऋषि आश्रम पर स्थित भगवान परशुराम मंदिर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के द्वारा देवरिया में हुए सत्य प्रकाश दुबे व उनके परिवार के भीषण हत्याकांड के संदर्भ में शोक सभा आयोजित की गई। जिसमें सर्वप्रथम भगवान परशुराम पर माल्यार्पण कर सभी ने मृत परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के प्रदेश सचिव पंडित विशाल उपाध्याय ने देवरिया में हुए सत्य प्रकाश दुबे व उनके परिवार के साथ हुई घटना की कड़ी निन्दा की है। साथ ही मृतक के परिवार को सुरक्षा प्रदान करने और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी व 5 करोड़ रुपए का मुआवजा शासन द्वारा प्रदान किए जाने और दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी दंडात्मक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिला संयोजक पंडित शुभम उपाध्याय, पंडित अमोल उपाध्याय आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
एक टिप्पणी भेजें