रिपोर्ट श्याम जनम यादव 


आजमगढ़ निजामाबाद उपजिलाधिकारी का पत्रकारों ने माल्यार्पण एवम् अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित।


निजामाबाद आज़मगढ़।
उपजिलाधिकारी निजामाबाद संत रंजन जी ने निजामाबाद का जब से चार्ज संभाले तब से जनता की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही हो रही है जिससे क्षेत्र की जनता काफी खुश दिखाई दे रही है।जब से संत रंजन जी उपजिलाधिकारी का चार्ज संभाले है तब से क्षेत्र की जनता में एक विश्वास जगा है और उस विश्वास पर उपजिलाधिकारी खरा उतर रहे हैं।इसी विश्वास का नतीजा है कि जब से उपजिलाधिकारी तहसील अपने कार्यालय में आते है तब से फरियादियों की भीड़ लग जा रही है।उपजिलाधिकारी रात तक जनता की शिकायत सुनते हैं और उसपर त्वरित कार्यवाही कर रहे है।उपजिलाधिकारी के कार्यों से प्रभावित होकर प्रेम प्रकाश दुबे जी के आवास पर पत्रकारों द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसमे उपजिलाधिकारी संत रंजन जी को अंगवस्त्र और माल्यार्पण करके स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। सम्मान से अभीभूति होकर उपजिलाधिकारी निजामाबाद ने पत्रकारों से रूबरू होकर कहा कि मै हमेशा पत्रकारों के हितों के लिए तैयार रहूंगा , मेरी प्राथमिकता सभी लंबित मामलों को जल्दी से जल्दी निस्तारण करने की है।उन्होंने कहा कि प्रशासन की मनसा अनुसार हर पीड़ित जिसको न्याय नहीं मिल पाया हैं उनको न्याय दिलाने का काम करूंगा जिससे उनको बार बार उनको तहसील पर दौड़ना ना पडे। इस मौके पर प्रेम प्रकाश दुबे, श्याम जी उपाध्याय, दुर्गा सिंह,दुर्गेश तिवारी (समाजसेवी ) रवि पाठक, कृष्ण मोहन उपाध्याय, काशीनाथ यादव, अभिलाष उपाध्याय ,अरविंद यादव, रणजीत चौहान, अभय चंद गुप्ता, अनिल कुमार आदि लोग मौजूद रहे|

एक टिप्पणी भेजें

 
Top