शिव कुमार प्रजापति ✍️
ग़ाज़ीपुर। आजाद भगत सिंह अम्बेडकर विचार मंच उ0प्र0 द्वारा  मंगलवार को सन्त गंगादास उ०म० बालिका विद्यालय, वयेपुर देवकली में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया । पूर्व से निर्धारित  मुख्य अतिथि स्वामी प्रसाद मौर्य स्वास्थ्य कारणों से नहीं आ पाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव  रमेश प्रजापति ने कहा कि आज शिक्षा समाज का प्रमुख अंग है। हमें आपको जागरूक होने की जरूरत है। मौसम के मेहरबान होने के कारण वर्षा ने कार्यक्रम में कुछ अवरोध जरूर उत्पन्न की, परंतु भीड़ फिर भी बेकाबू थी और खचाखच भरे मैदान में जय घोष का नारा गूंज रहा था। कार्यक्रम आयोजक एवं प्रदेश अध्यक्ष अक्षतराज प्रजापति ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि किसी भी समाज का विकास शिक्षा एवं संघर्ष से होता है। जिसके लिए हम सब तैयार है।  जानकारी देते हुए अक्षत राज प्रजापति ने बताया कि इस प्रतिभा सम्मान समारोह में हाईस्कूल व इण्टरमिडिएट के एक हजार छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। जो गाजीपुर जनपद में प्रथम स्थान लाये हैं। कार्यक्रम में कैप्टन राजकुमार, डॉक्टर छेदीलाल निराला, अनुराग प्रजापति, अंबेडकर नगर के चेयरमैन विनोद प्रजापति, डॉक्टर शशिकांत प्रजापति जिलामहासचिव आप विनोद कुमार प्रजापति, डॉ संजीव कुमार प्रजापति, विजय लाल यादव आदि लोगों उपस्थित रहे। कार्यक्रम संचालन रूद्रेश प्रजापति ने किया

एक टिप्पणी भेजें

 
Top