रिपोर्ट पूनम चौरसिया 


शुआट्स निदेशक विनोद बी लाल को पुलिस ने लखनऊ में पकड़ा


प्रयागराज: शुआट्स के निदेशक प्रशासन विनोद बी. लाल को पुलिस ने रविवार की शाम लखनऊ में पकड़ लिया है। मोहनलालगंज में पुलिस और क्राइम ब्रांच ने विनोद को उठाया है। उसे देर रात तक प्रयागराज लाने की संभावना है।
 पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उसे पिछले महीने घूरपुर थाने में दर्ज हुए मतांतरण और पाक्सो एक्ट के मामले में पकड़ा गया है। घूरपुर स्थित क्रिश्चियन स्कूल से निष्कासित महिला कर्मचारी ने एफआईआर में मतांतरण और बेटियों से अश्लील हरकत का आरोप लगाया है। डीसीपी यमुनानगर अभिनव त्यागी ने बताया कि विनोद बी लाल को हिरासत में लेकर प्रयागराज लाया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी पिछले महीने दर्ज मुकदमे में की गई है

एक टिप्पणी भेजें

 
Top