आज दिनांक 24 सितंबर 2026 को उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा एवं उत्तराखण्ड राज्य के कुल 62 कृषकों का सब्जियों और फलों की फसलों के उत्पादन को बढ़ाने हेतु बेहतर प्रबंधन पद्धतियों संबंधी चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यक्रम का समापन कोरडेट प्रधानाचार्य डा. विवेक दीक्षित के मार्गदर्शन में मोतीलाल नेहरू फार्मर्स ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट ,कार्डेट, इफको, फूलपुर में हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी कृषकों को मृदा परीक्षण एवं उसके महत्व तथा संतुलित उर्वरकों के प्रयोग से सब्जी एवं फलों के उत्पादन संबंधी जानकारी प्रभारी मृदा परीक्षण प्रयोगशाला डॉ॰ हरिश्चन्द्र द्वारा दी गयी। डॉ॰ एम.पी. सिंह, प्रभारी कृषि विज्ञान केन्द्र, छाता, प्रयागराज द्वितीय ने उपस्थित कृषकों को फलों और सब्जियों की उन्नत और आधुनिक कृषि प्रौद्योगिकी जानकारी विस्तार से दी। समन्वित ग्रामीण विकास कार्यक्रम प्रभारी श्री राजेश कुमार सिंह ने फल एवं सब्जियों के अच्छे एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पादन में नैनो उर्वरकों के महत्व को बताया और नैनो उर्वरकों के प्रयोग की विधिवत जानकारी दी। जैव उर्वरक इकाई प्रभारी डॉ॰ अनुराधा राय ने गुणवत्तापूर्ण सब्जी एवं फल उत्पादन के लिए जैव उर्वरकों के प्रयोग की विधि को समझाया । संस्थान के मौन पालन प्रभारी श्री वीरेन्द्र सिंह ने फलों एवं सब्जियों के उत्पादन में मधुमक्खियों के महत्व को विस्तार से बताया एवं मधुमक्खी पालन से अतिरिक्त आय के स्रोत की भी जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सभी कृषकों को कॉर्डेट की विभिन्न इकाइयों के साथ नैनो उर्वरकों एवं जैव उर्वरकों संबंधी धान के ट्रायल्स व इफको नैनो यूरिया एवं दानेदार यूरिया संयंत्र का भ्रमण भी कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान सभी कृषकों में हर्ष का माहौल रहा और उनके अंदर विभिन्न विषयों को जानने की जिज्ञासा भी रही। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रभारी प्रशिक्षण, मुकेश तिवारी ने किया
Home
»
»Unlabelled
» कृषकों ने सब्जियों और फलों के उत्पादन संबंधी प्रशिक्षण प्राप्त किया
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
एक टिप्पणी भेजें
एक टिप्पणी भेजें