प्रयागराज।* शिक्षक भर्ती में पुरानी भर्ती प्रक्रिया को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहा बेमियादी अनशन और आंदोलन आखिरकार खत्म हो गया है। जिला प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद अनशनकारियों ने अपना अनशन समाप्त कर दिया है।
जिलाधिकारी ने दिया भरोसे का जूस
जानकारी के अनुसार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी पुरानी भर्ती प्रक्रिया को बहाल करने और अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे और आमरण अनशन कर रहे थे। कई अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ने लगी थी, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया।
आज दोपहर जिला अधिकारी खुद धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने अनशनकारियों से विस्तार से बातचीत की, उनकी मांगों को सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को शासन स्तर तक पूरी गंभीरता के साथ पहुंचाया जाएगा और नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद माहौल शांत हुआ और डीएम ने अपने हाथों से जूस पिलाकर अनशनकारियों का अनशन खत्म कराया।
*आंदोलन खत्म, घर लौटे अभ्यर्थी*
अनशन खत्म होने के बाद अभ्यर्थियों ने भी आंदोलन को समाप्त करने का ऐलान कर दिया। अभ्यर्थियों ने कहा कि उन्हें जिला प्रशासन पर भरोसा है कि उनकी वर्षों पुरानी मांग पर अब ठोस कदम उठाया जाएगा।
जूस पीने के बाद सभी अनशनकारी अपने-अपने घरों के लिए रवाना हो गए। मौके पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
एक टिप्पणी भेजें