सेवराई (गाजीपुर)। तहसील क्षेत्र के महना खड़वल ग्राउंड पर आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में युवाओं का शानदार जज्बा देखने को मिला। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे युवा सपा नेता रितेश सिंह ने प्रशिक्षु अभ्यर्थियों से सीधा संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने आने वाली टेरिटोरियल आर्मी भर्ती की तैयारियों व फिजिकल टेस्ट के प्रशिक्षण का बारीकी से जायजा लिया।
युवाओं के कठिन परिश्रम और दमखम की सराहना करते हुए उन्होंने कहा, "युवा शक्ति ही देश की असली ताकत है। अभ्यर्थियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण को प्रोत्साहित करना हम सभी की साझी जिम्मेदारी है।"
क्रॉस-कंट्री में चमके धावक, 'बेस्ट-20' को मिला सम्मान
प्रतियोगिता के तहत आयोजित क्रॉस-कंट्री रेस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 'बेस्ट-20' प्रतिभागियों को रितेश सिंह ने शील्ड और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने इस शानदार आयोजन के लिए आयोजक अमन राजभर के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया।
ट्रैक पर सुविधाओं का दिया आश्वासन
मुख्य अतिथि ने युवाओं को बेहतर माहौल देने के उद्देश्य से ट्रैक एंड फील्ड स्थल पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

यूथ कॉर्नर न्यूज़ चैनल गाजीपुर जिला ब्यूरो नसीम खान शुभम सिंह की रिपोर्ट।

एक टिप्पणी भेजें

 
Top