सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के बकैनिया मोड़ के समीप देर रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट जाने से चालक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों की मदद से पुलिस ने किसी तरह दुर्घटनाग्रस्त वाहन से चालक को बाहर निकाला। लेकिन चालक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वही ट्रक के नीचे दबाने से चालक का एक पर भी कट गया था। हालांकि अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है पुलिस मामले में जुटी हुई है।

गहमर कोतवाल नंदकुमार तिवारी ने बताया कि मंगलवार की देर रात करीब 10 बजे भदौरा की तरफ से गहमर की तरफ जा रही आलू लदी ट्रक बकानिया गांव के समीप अंधा मोड़ के पास अनियंत्रित हो गई। ट्रक ने रोड किनारे लगे डिवाइडर और विद्युत पोल को क्षतिग्रस्त करते हुए करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में जाएगी। घाट के बाद आसपास मौजूद लोगों ने कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को ग्रामीणों की मदद से किसी तरह बाहर निकाल लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
वहीं विद्युत पोल टूटने के कारण संबंधित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई।

गहमर कोतवाल नंदकुमार तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है मौके पर पुलिस बल के द्वारा ट्रक चालक के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।


यूथ कॉर्नर न्यूज़ चैनल गाजीपुर जिला ब्यूरो नसीम खान शुभम सिंह की रिपोर्ट।
Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें

 
Top