इस शिविर में मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों की जांच की जाएगी तथा योग्य पाए जाने वाले मरीजों का संकरा आई हॉस्पिटल, वाराणसी में लेंस प्रत्यारोपण (लेंस लगाने) की आधुनिक विधि द्वारा निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा।
शिविर की यह सुविधा सभी वर्गों एवं सभी समुदायों के लोगों के लिए उपलब्ध है। पंजीकरण शुल्क मात्र ₹25 निर्धारित किया गया है।
जिन मरीजों का चयन ऑपरेशन हेतु किया जाएगा, उनके लिए गहमर से संकरा आई हॉस्पिटल, वाराणसी तक आने-जाने की सुविधा पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही भोजन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी निःशुल्क रहेंगी। पूर्व सैनिक संगठन द्वारा नामित पदाधिकारी एवं सदस्य मरीजों के साथ रहकर उन्हें अस्पताल तक पहुंचाने तथा ऑपरेशन के बाद सुरक्षित घर वापस पहुंचाने में सहयोग करेंगे, ताकि किसी भी मरीज या उसके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
अतः जिन लोगों को नेत्र संबंधी समस्या, मोतियाबिंद या दृष्टि संबंधी परेशानी है, वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं तथा अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के जरूरतमंद लोगों को भी इसकी जानकारी अवश्य दें।
पंजीकरण तिथि: 11 सितंबर 2026 से 13 सितंबर 2026 तक
शिविर तिथि: 14 सितंबर 2026
समय: प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
स्थान: पूर्व सैनिक संगठन परिक्षेत्र गहमर, हनुमान चौतरा
संपर्क सूत्र:
7571015238
6005790085
पूर्व सैनिक संगठन परिक्षेत्र गहमर
"सेवा, समर्पण एवं समाज हित हमारा संकल्प"
एक टिप्पणी भेजें
एक टिप्पणी भेजें