आज अनेक सोशल मीडिया अकाउंट और कंटेंट क्रिएटर खुलेआम अपशब्दों, अभद्र भाषा और अश्लील सामग्री का प्रसार कर रहे हैं। इसका सबसे बुरा प्रभाव हमारे बच्चों और युवाओं पर पड़ रहा है, जिससे उनके संस्कार, मानसिक विकास और सामाजिक व्यवहार पर नकारात्मक असर पड़ रहा है।
हम प्रशासन और संबंधित विभागों से मांग करते हैं कि:
✅ सोशल मीडिया पर लगातार गाली-गलौज और अश्लील सामग्री प्रसारित करने वालों की निगरानी की जाए।
✅ कानून का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों और पेजों पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाए।
✅ बच्चों और युवाओं को सुरक्षित डिजिटल वातावरण उपलब्ध कराया जाए।
✅ समाज में शालीनता, मर्यादा और सम्मानजनक संवाद को बढ़ावा दिया जाए।
नमो नमो क्रांति फाउंडेशन समाज के सभी जागरूक नागरिकों से अपील करता है कि वे अश्लीलता, अभद्रता और नफरत फैलाने वाली सामग्री का विरोध करें तथा सकारात्मक और संस्कारयुक्त समाज के निर्माण में सहयोग दें।
एक टिप्पणी भेजें
एक टिप्पणी भेजें