अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 16.07.2026 को उ0नि0 संजय कुमार यादव मय हमराह द्वारा बताया गया कि आवेदक मु0 समीमुद्दीन खां पुत्र मु0 वकील खां निवासी ग्राम बारा थाना गहमर जनपद गाजीपुर की लिखित तहरीर के आधार पर उनके 15 वर्षीय पुत्र के घर से लापता होने के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 127/2026, धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) का अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त के सम्बन्ध में थाना गहमर पुलिस द्वारा बालक की तलाश हेतु आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही थी कि आज दिनांक 16.07.2026 को पुलिस टीम द्वारा बालक के परिजनों की मदद से बालक को सकुशल बरामद किया गया। परिजनों द्वारा अपने पुत्र के सकुशल वापस मिलने पर थाना गहमर पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
यूथ कॉर्नर न्यूज़ चैनल गाजीपुर जिला ब्यूरो नसीम खान शुभम सिंह की रिपोर्ट।
एक टिप्पणी भेजें
एक टिप्पणी भेजें