यूथ कॉर्नर न्यूज़ चैनल गाजीपुर जिला ब्यूरो नसीम खान शुभम सिंह की रिपोर्ट।
गंगा में डूबे जतिन शर्मा की लाश तीसरे दिन पंचमुखी घाट पर उतराया मिला
गहमर (गाजीपुर) : ग्रेटर नोएडा से हथौरी गांव दोस्त की बहन की शादी समारोह में शामिल होने आए जतिन शर्मा गुरुवार को गहमर गंगा घाट पर दोस्तों के साथ नहाते समय डूब गया था, जिसकी लाश आज तीसरे दिन शनिवार को सुबह नारायण घाट से एक किलोमीटर दूर गहमर के पंचमुखी हनुमान घाट पर उतराया मिला। दो दिनों से स्थानीय गोताखोर एवं एनडीआरएफ के जवान अपनी मोटर बोट से गहमर गंगा घाट से इधर-उधर खूब खोज बीन किए लेकिन लाश का अता-पता नहीं चल सका था। अंततः ओ लोग बोट समेटकर चले गए थे, लेकिन गहमर पुलिस के दो जवान दिन भर घाट पर जमें हुए थे । शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि पंचमुखी हनुमान घाट पर एक नौजवान की लाश उतराया हुआ है। पुलिस वहां पहुंची लाश को पानी से बाहर निकाला। तभी सूचना पाकर हथौरी गांव से जतिन शर्मा को जानने वाले लड़के वहां पहुंच गए और लाश की पहचान जतिन शर्मा के रुप में किया। इस संबंध में गहमर कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह से बात करने पर उन्होंने कहा कि जतिन के घर वालों को लाश मिलने की सूचना दे दी गई है। लाश को पोस्टमार्टम हेतु गाजीपुर भेज दिया गया है।साथ ही आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
एक टिप्पणी भेजें
एक टिप्पणी भेजें