सेवराई। नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ जा रही ब्रह्मपुत्र मेल में शुक्रवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के बाद ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आशीष कुमार (25) पुत्र महेश, निवासी बेलसिरा थाना कजरेली, जिला भागलपुर (बिहार) अपने साथियों खुशबू, विशाल और संजीव के साथ दिल्ली से अपने गांव लौट रहे थे। यात्रा के दौरान ट्रेन जैसे ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंची, उसी दौरान सीट को लेकर एक अज्ञात यात्री से कहासुनी हो गई।

देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि अज्ञात यात्री ने आशीष पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया। घटना के बाद हमलावर चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया।

घटना से ट्रेन में हड़कंप मच गया। ट्रेन जब दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पहुंची, तो वहां मौजूद जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा में भर्ती कराया।

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।


यूथ कॉर्नर न्यूज़ चैनल गाजीपुर जिला ब्यूरो नसीम खान व शुभम सिंह की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

 
Top