जनपद आजमगढ़ में मानवता की मिसाल उस समय देखने को मिली जब एक बीमार गाय को बचाने के लिए डायल 112 PRV और पशुपालन विभाग की 1962 पशु एंबुलेंस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय पत्रकार विष्णु शर्मा ने डायल 112 पर सूचना दी कि उनकी गाय पिछले 3 दिनों से सड़क पर बैठी है और उठ नहीं पा रही है। भीषण गर्मी और कड़ी धूप में बैठे रहने के कारण गाय बेहद कमजोर हो गई थी और लगातार हांफ रही थी। उन्होंने बताया कि काफी प्रयास के बावजूद गाय को खड़ा नहीं किया जा सका और हालत बिगड़ती जा रही थी।
सूचना मिलते ही PRV स्कॉर्पियो संख्या UP32DG7471 के चालक धर्मेंद्र यादव व उप निरीक्षक सत्य नारायण राय अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।
और prv के मदद से गाय को सुरक्षित स्थान पर पहुंचवाया गया 
पुलिस टीम ने स्थिति का जायजा लेते हुए तुरंत पशु एंबुलेंस सेवा 1962 को सूचना दी।
कुछ ही देर में 1962 पशु एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची, जहां डॉ. अरविंद यादव एवं चालक हीरालाल कन्नौजिया ने गाय का प्राथमिक उपचार शुरू किया। टीम ने मौके पर ही जरूरी दवाएं दीं और देखरेख की व्यवस्था की, जिससे गाय की हालत में सुधार होने लगा।
बताया जा रहा है कि जनपद में कुल 9 पशु एंबुलेंस गाड़ियां संचालित हैं, जिनमें 4 इमरजेंसी सेवाओं में तैनात हैं, जबकि अन्य टीमें गांव-गांव जाकर जागरूकता अभियान चला रही हैं। खास बात यह है कि मात्र 5 रुपये के नाममात्र शुल्क पर पशुओं का इलाज किया जा रहा है, जिससे यह सेवा हर वर्ग के पशुपालकों के लिए बेहद सुलभ बन गई है।
इस त्वरित कार्रवाई से एक बेजुबान की जान बच सकी, वहीं स्थानीय लोगों ने डायल 112 और 1962 एंबुलेंस टीम की तत्परता और मानवीय संवेदना की सराहना की।
Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें

 
Top