गहमर (गाजीपुर) : गहमर निवासी रिंकू गुप्ता (35) सुबह कब घर से नहाने गंगा नदी के नारायण घाट पर निकला किसी को पता नहीं चल सका। पहले तो परिजन उसको इधर उधर खोजे ,जब कहीं भी उसका अता-पता नहीं चला तब खोजते हुए दिन के दो बजे गंगा नदी के नारायण घाट पर पहुंचे तो वहां घाट पर उसके गमछा कपड़े और जूते को देख कर दहाड़ मार कर रोने धोने लगे। कयास लगाया जाने लगा कि होनहो उसकी नहाते समय पैर फिसलने से गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने से मौत हो गई हो। आनन फानन में गुमशुदगी की सूचना गहमर कोतवाली पुलिस को बड़े भाई अजय गुप्ता द्वारा दिया गया। पुलिस स्थानीय गोताखोरों के माध्यम से लाश को खोदवाया लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका। गोताखोरों ने बताया कि लाश तेज धार में लगता है आगे बह गया है। रिंकू गुप्ता स्व मान्धाता गुप्ता, ग्राम गहमर के पट्टी बाबू राय का रहने वाला है।उसकी गहमर कोतवाली के पास रोड पर मिठाई की दुकान है। वह 6भाईयों में तिसरे नम्बर पर है।उसके एक लड़का सत्यम गुप्ता (5) और दो लड़कियां श्रीमी गुप्ता (7) छोटी गुप्ता ( 10)है। पत्नी रंजीता गुप्ता का इस सदमे से रो-रो कर बूरा हाल हो गया है। इस संबंध में गहमर कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह से बात करने पर उन्होंने कहा कि रिंकू गुप्ता की गुमसूदगी की सूचना मिली है हम अपने अस्त्र से उसकी खोज बीन कर रहे हैं। गंगा घाट पर गोताखोर भी लगाए हैं।जैसी सूचना मिलेगी विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें

 
Top