मुंबई. आर्या पब्लिकेशस, कोटा की ओर से 22 मार्च को आयोजित "एक दिन शहीदों के नाम" कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में राजकुमार राम लखन यादव 'सरस' को स्वर्णिम शौर्य गाथा सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। साहित्य के क्षेत्र में उनके अतुलनीय और निरंतर योगदान को देखते हुए आर्या पब्लिकेशंस द्वारा उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया। इस अवसर पर राजकुमार यादव सरस ने अपनी कविता प्रस्तुत की। आर्या पब्लिकेशस के संस्थापक सौरभ पांडे एवं राजस्थान प्रभारी भुवनेश मालव ने जानकारी देते हुए बताया कि शहीदों की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर के साहित्यकार और कवियों ने भाग लिया।
Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें

 
Top