कॉर्डेट फूलपुर एवं कलोल की 22वीं संयुक्त प्रबंध समिति की बैठक कॉर्डेट फूलपुर के समिति कक्ष में हुई संपन्न। बैठक की अध्यक्षता कॉर्डेट फूलपुर प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री वाल्मीकि त्रिपाठी एवं बैठक में ऑनलाइन माध्यम से जुड़े श्री जयेश भाई विट्ठल भाई रादडिया ,अध्यक्ष प्रबंध समिति कारडेट कलोल ने की। इस बैठक में कॉर्डेट फूलपुर,आंवला, कलोल एवं पारादीप की गतिविधियों की समीक्षा की गई। साथ ही इस बात पर विचार विमर्श हुआ कि किस प्रकार से कॉर्डेट देश के किसान एवं कृषि को विकसित रूप प्रदान करने में अपना सहयोग दे सकता है। बैठक में समिति सदस्यों ने कोरडेट की गतिविधियों से संतुष्टि जताते हुए आगे और भी नई योजनाओं के साथ कार्य करने के विभिन्न सुझाव दिये। बैठक से पूर्व सभी सदस्यों ने कोरडेट फूलपुर की गौशाला का अवलोकन किया और गौ पूजन किया और विभिन्न इकाइयों का भ्रमण किया। कार्यक्रम का संचालन कोरडेट फूलपुर के प्रधानाचार्य डॉक्टर डी.के. सिंह ने किया। कार्यक्रम समापन पर श्री यतेंद्र कुमार तेवतिया, सचिव कोरडेट एवं राज्य विपणन प्रबंधक इफको उत्तर प्रदेश ने कॉर्डेट प्रबंध समिति के सभी सम्मानित सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापन किया। बैठक में कॉर्डेट प्रबंध समिति के सम्मानित सदस्य श्री भरत त्रिपाठी, श्री राजदत्त पांडे, श्री आर.पी. सिंह बघेल , श्री अभय चौधरी, पद्मश्री श्री रामशरण वर्मा , श्री वीर प्रताप सिंह , श्री कौशल शर्मा, श्री प्रगाजी भाई कलारिया, श्री अभिषेक कुमार, मुख्य प्रबंधक विपणन इफको नई दिल्ली, श्री संतोष कुमार राय , संयुक्त कृषि निदेशक प्रयागराज, श्री आर.सी .दामोर, राज्य विपणन प्रबंधक इफको गुजरात, श्री अनिरुद्ध विक्रम सिंह, इकाई प्रमुख इफको कांडला, श्री पी.के.सिंह, इकाई प्रमुख इफको फूलपुर , श्री संतोष कुमार सिंह, संयुक्त महाप्रबंधक वित्त एवं लेखा इफको फूलपुर इकाई, श्री कुलमानी माझी, प्रधानाचार्य कारडेट पारादीप, श्री एस.पी. कावड़, प्रधानाचार्य कारडेट कलोल उपस्थित रहे।
Home
»
»Unlabelled
» कृषि एवं कृषक विकास के लिए इफको कोरडेट प्रतिबद्ध: बाल्मीकि त्रिपाठी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
एक टिप्पणी भेजें
एक टिप्पणी भेजें