सेवराई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय दानापुर रेलवे खंड के दिलदारनगर रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी चौकी पर 2 साल से लापता व्यक्ति के गुमसुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने दर्ज कराई है। दिए गए प्रार्थना पत्र में परिजनों ने बताया कि सकलदीप यादव (45) पुत्र चमारी यादव निवासी जोगिया मारण थाना रजौली जनपद नवादा बिहार पिछले 2 साल पूर्व 24 मई 2024 को ट्रेन संख्या 19483 अहमदाबाद बरौनी एक्सप्रेस से सूरत से दानापुर के लिए यात्रा कर रहा था। जिसके मोबाइल का अंतिम लोकेशन चंदौली जनपद के सकलडीहा रेलवे स्टेशन पाया गया। इसके बाद से ही उनका कुछ आता पता नहीं चल सकता है। परिजन काफी खोज प्रयास के बावजूद उनके बारे में कोई जानकारी इकट्ठा नहीं कर पाने के कारण जीआरपी को गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में उप निरीक्षक अश्वनी कुमार पटेल चंदौली ने बताया कि गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज करते हुए उनके खोजबीन का प्रयास किया जा रहा है।
यूथ कॉर्नर न्यूज़ चैनल गाजीपुर जिला ब्यूरो नसीम खान शुभम सिंह की रिपोर्ट।
एक टिप्पणी भेजें
एक टिप्पणी भेजें