भाजपा ने जनहित के कार्य किए :अनिल कुमार गुप्ता

जौनपुर: पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने कहा यूपी में गुंडाराज का हुआ अंत 


शिव कुमार प्रजापति ✍️
शाहगंज जौनपुर। भाजपा  की सरकार ने जनहित में कार्य किए हैं। जौनपुर में एनडीए गठबंधन, इंडिया गठबंधन के बीच मुकाबला है। यूपी में गुंडाराज का खात्मा हुआ है। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने व्यक्त किए। 

अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि पूरे देश में किसान सम्मन निधि से किसानों को मिला है लाभ ।  हर घर नल एवं जल मिले और पिछड़ा वर्ग को भाजपा शासन ने मजबूती प्रदान किया। बिजली बिल गैस के सवाल पर गोल-गोल टाल गए। अनाज के साथ स्वास्थ्य का भी ध्यान रखा गया। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने गरीबों के उत्थान के लिए अंत्योदय का भी वर्णन किया। उन्होंने कहा कि अंतोदय का उत्थान ही भाजपा का लक्ष्य। लोकसभा चुनाव के बाद बड़ी-बड़ी योजनाएं जनता के बीच में आएंगी। केजरीवाल एवं भ्रष्टाचार के जवाब में अनिल गुप्ता ने कहा कि जो भ्रष्टाचार करेगा वह जेल जाएगा। केजरीवाल ने शराब घोटाला किया था। जौनपुर लोकसभा सीट पर अंतिम समय पर टिकट बदलाव के सवाल पर पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने कहा कि मायावती घबरा गई हैं। भाजपा उम्मीदवार कृपा शंकर के भय से इंडिया गठबंधन के सपा प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा ने अपनी पत्नी का भी नामांकन लोकसभा जौनपुर सीट से कराया है। इस पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि यह बाबू सिंह का डर है। पत्रकार वार्ता में अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश, देश विकास के पद पर निरंतर आगे बढ़ता रहेगा। उक्त अवसर पर वेद प्रकाश ,मंडल अध्यक्ष ओम चौरसिया, उषा मौर्य, राज कपूर विक्की, जितेंद्र कुमार सिंह, अमर जोहरी, विजयलक्ष्मी, मंडल अध्यक्ष चिंता हरण, सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे  ।

एक टिप्पणी भेजें

 
Top