शाहगंज जौनपुर जिले के विकास के लिए केंद्र व राज्य सरकार ने योजनाओं की जो शुरुआत की है उसे और आगे ले जाना है मौका मिला तो देश में जौनपुर के विकास को ऊंचाई पर ले जाने का काम होगा, जिसे देखने के लिए लोग आएंगे। उक्त बातें शनिवार को नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित एक होटल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कृपा शंकर सिंह ने कहा।

उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व में मोदी के नेतृत्व को सम्मान मिल रहा है। दूसरे देशों के नेता मोदी के सामने नतमस्तक होते हैं और मोदी जनता को सम्मान देते हैं। प्रदेश की योगी सरकार में गुंडे आज बिल में छुपे हुए हैं। डबल इंजन की सरकार नित नए मुकाम बना रही है।
आयोजन में विधायक रमेश सिंह लोकसभा संयोजक जितेंद्र सिंह व पूर्व पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने अपने विचार रखें। अंत में जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने आगंतुकों प्रति आभार व्यक्त किया। 

कार्यकर्ता सम्मेलन में सपा नेता व पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष श्याम जी गुप्ता, सभासद छेदीलाल वर्मा, अमरनाथ गौतम, आशिक अली, सेराज अहमद को जिलाध्यक्ष, लोकसभा प्रत्याशी और क्षेत्रीय विधायक ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। 

कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता ओम प्रकाश सिंह, जितेन्द्र सिंह, सुशील मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव, प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह, उमेश तिवारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल,अरगपुर कला नरेश राजेश सिंह, भाजपा मंडल सोशल मीडिया प्रभारी चंदन कुमार जायसवाल ,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष  गीता जायसवाल, सुरेश धुरिया, रीता जायसवाल, विजय लक्ष्मी गुप्ता,रामलीला समिति के अध्यक्ष संदीप जायसवाल, भाजपा मंडल मोर्चा नगर उपाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष चिंताहरण शर्मा (चंदन), राजमती सरोज, नीलम अग्रहरि, धीरज पाटिल, वेद प्रकाश जयसवाल, देवी प्रसाद मंटू चौरसिया ,कालीचरण जायसवाल ,उमेश जायसवाल, संदीप साहू ,महेश लालवानी मनोज पांडे ,राजू अग्रहरि रामपलट किराना ,भाजपा पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ओम चौरसिया ,उपाध्यक्ष सिकंदर साहू ,राम पलट सेठ, राज कपूर ,योगेश ,वीरेंद्र कुमार, मिथिलेशनाग,  वंशराज राजभर, आशीष जायसवाल ,सरिता राजभर ,मिथिलेश मौर्य ,विजय जायसवाल ,सियाराम मौर्य ,प्रगेस ,मंगला मोदनवाल, वेद प्रकाश विश्वकर्मा ,अनुपम चौहान, शिवकुमार प्रजापति ,डॉ राजेश गुप्ता ,शशांक शेखर शिन्हा ,अभिषेक सिंग गौतम,आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

 
Top