Home
»
»Unlabelled
» उत्तर प्रदेश में नई राजनीति का आगाज :विनोद कुमार प्रजापति
उत्तर प्रदेश में नई राजनीति का आगाज :विनोद कुमार प्रजापति
जौनपुर। उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव में सत्तारूढ़ बीजेपी ने मेयर की सभी 17 सीटों पर जीत हासिल जरूर किया है। 50 प्रतिशत से अधिक पार्षद सीटों पर जीतकर भले बीजेपी नेता इतरा रहे हों। लेकिन इस निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) जैसे नए खिलाड़ियों ने भी कहीं-न-कहीं अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। वहीं, आप के भी आठ उम्मीदवार पार्षद बने हैं।
विभिन्न पदों पर पार्टी उम्मीदवारों की जीत की सराहना करते हुए उत्तर प्रदेश में आप के वरिष्ठ नेता जिला महासचिव विनोद कुमार प्रजापति ने कहा, ‘पार्टी ने रामपुर में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए एक महत्वपूर्ण जीत दर्ज की, जहां पार्टी की उम्मीदवार सना खानम ने अधिक मतों के साथ जीत हासिल की।
इस निकाय चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन के बारे में जौनपुर जनपद के जिला महासचिव विनोद कुमार प्रजापति ने कहा, ‘लोगों ने सपा से दूर जाना शुरू कर दिया है और आप में लोग भाजपा का विकल्प देख रहे हैं। अगर कोई देश में विपक्षी पार्टी का काम कर रहा है तो वह आप के अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह की जोड़ी है।’
पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच प्रेस कांफ्रेंस में मौजूदा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन के संभावित कारणों के बारे में पूछे जाने पर विनोद कुमार प्रजापति ने कहा, ‘मतदाता बहुत समझदार हैं। जब शिक्षा के स्तर में सुधार होता है, तो सोचने के तरीके में एक स्पष्ट परिवर्तन होता है। मतदाता जानते हैं कि उनके लिए और उनके अधिकारों के लिए कौन खड़ा होगा।भाजपा अपनी महंगी नीतियों, एवं वादों का सपना दिखाकर छलावा कर रही है। जिसके कारण आज संघ प्रमुख को भी खुले मंच से भाजपा को सतर्क रहने को कहा जा रहा है। यही कारण है कि आज
यूपी में आप ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद पर 3 और 1 समर्थित कुल 4 सीटें जीतीं. 7 नगर पंचायत चेयरमैन की सीटें जीती. भारी संख्या में पार्षद और सभासद जीते ।
Recent Posts
- आजमगढ़ में आरोपी गिरफ्त से बाहर, पत्रकारों ने दी सीएम से मिलने की चेतावनी16 Jun 20250
रिपोर्ट नीरज प्रजापति आजमगढ़ पत्रकार संजय पर हमला: 18 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं, पत्रकारों का फ...Read more »
- पुणे में इंद्रायणी नदी पर पुल ढहा, कई लोग लापता, बचाव कार्य जारी16 Jun 20250
पुणे के तालेगांव इलाके में रविवार को इंद्रायणी नदी पर बना एक पुराना पुल अचानक ढह गया। इस हादसे...Read more »
- नीट परिणाम में फूलपुर के होनहार राजदीप ने फहराया परचम14 Jun 20250
नीट परिणाम में फूलपुर के होनहार राजदीप ने फहराया परचम शिवकुमार प्रजापति आजमगढ़। जिले ...Read more »
- किसान प्रशिक्षण के माध्यम से नैनो उर्वरकों के प्रयोग की दी जानकारी11 Jun 20250
ग्राम बेलहाबांध , सांवडीह और खोदायपुर के 44 कृषकों हेतु कॉर्डेट ,मोतीलाल नेहरू फार्मर्...Read more »
- बरदह थाना प्रभारी राजीव कुमार की हालत नाजुक।07 Jun 20250
बरदह थाना प्रभारी राजीव कुमार की हालत नाजुक। पथराव के दौरान धारदार हथियार से हमला ।लगे24 ...Read more »
- शहीद सूबेदार के त्रयोदशी पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।07 Jun 20250
शहीद सूबेदार के त्रयोदशी पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि। रिपोर्ट/जर्नलिस्ट बृजेश कुमार सिंह...Read more »
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
एक टिप्पणी भेजें
एक टिप्पणी भेजें