दुर्ष्कम के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


1-पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण – दिनांक 17.05.22 को वादिनी द्वारा उसकी नतीनी को अभियुक्त सचिन पुत्र राजेन्द्र निवासी मानपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ के द्वारा बहला फुसला कर भगा ले जाने के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 181/22 धारा- 363,366 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया। बाद विवेचना धारा 376,भादवि व 3/4 पोक्सो एक्ट की वृद्धि की गई।
2. गिरफ्तारी  का विवरण – उच्चाधिकारीगण के आदेश के क्रम मे के थाना निजामाबाद के उ0नि0 सुल्तान सिंह मय हमराह का0 विक्रम मौर्य व का0 इन्द कुमार पटेल के वांछित अभियुक्त सचिन पुत्र राजेन्द्र निवासी मानपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ सम्बन्धित मु0अ0सं0 181/22 धारा 363/366/376 भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट की तलाश मे मामूर थे कि जरिये मुखबीर खास सुचना मिली कि आपके मुकदमे से सम्बन्धित अभियुक्त कस्बा निजामाबाद मे कही जाने की फिराक मे खडा है जल्दी की जाय तो पकडा जा सकता है उक्त सूचना पर विश्वाश कर बताये गये स्थान कस्बा निजामाबाद बताये गये व्यक्ति के पास जाकर घेर घोटकर भागने का मौका न देते हुये लाल नीली  जैकेट पहने व्यक्ति को पकड लिया । पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पुछा गया तो अपना नाम सचिन पुत्र राजेन्द्र निवासी मानपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ बताया कि कारण गिरफ्तारी बताते हुए आज दिनांक 21.01.2023 को समय करीब 10.20 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया दौरान गिरफ्तारी मा0 सर्वोच्च न्यायालय, मा0 राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के नियमो का अक्षरशः पालन किया गया। अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया। 
3. पूछताछ विवरण-    आरोप के सम्बन्ध मे अभियुक्त से पूछताछ किया गया तो अभियुक्त  अपना जूर्म कबूल कर रहा है। 
4.पंजीकृत अभियोग - मु0अ0सं0 181/22 धारा- 363,366,376भादवि व 3/4 पोक्सो एक्ट थाना निजामाबाद आजमगढ़ 
5.अपराधिक इतिहास – उपरोक्त अभियोग 
6.गिरफ्तार अभियुक्त- सचिन पुत्र राजेन्द्र निवासी मानपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ ।
7.बरामदगी-अपहृता की  बरामदगी  दिनांक -18.01.23 को की जा चुकी है। 


आजमगढ़ निजामाबाद से सरफराज अहमद 

एक टिप्पणी भेजें

 
Top