तापमान में गिरावट के बाद ठंड काफी बढ़ गई है। लोग गर्म कपड़े पहनकर और अलाव तापकर ठंड को दूर भगाने का प्रयास कर रहे हैं। न्यूनतम तापमान अपने चरम पर है इससे शाहगंज शहर व गांवों में ठंड बढ़ गई है।
सुबह व शाम को शीतलहर व ठिठुरन से लोगों को जीना मुहाल है।  9 जनवरी को अधिकांश समय बदली छाई रही। सूर्यदेवता की तपिश का लोगों को इंतजार होता रहा।
इस साल पड़ रही कड़ाके ठंड से लोग बेहाल है। ठंड से बचाव के लिए नगर पालिका परिषद शाहगंज   ने  नगरी क्षेत्र में अलाव जलाने की व्यवस्था की है, ताकि ठंड से लोगों को किसी तरह राहत मिल सके। राज्य सरकार के निर्देश पर ठंड से लोगों को बचाने के लिए स्वयं जिम्मेदार जिला प्रशासन भी आगे आ रहा है।
 तापमान गिरने के कारण पिछले तीन-चार दिनों में भारी ठंड पड़ रही है। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों, अलाव का सहारा ले रहे हैं।
रात होते ही शहर व गांवों के चौक-चौराहों व घरों में अलाव जलने लगा है। 
इस तरह नगर पालिका परिषद शाहगंज के द्वारा जगह-जगह जेसीस चौराहा घास मंडी कोतवाली चौक भादी चुंगी काली चौरा मंदिर सहित प्रमुख जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। परंतु शाहगंज के जनमानस का एक तबका अलाव वितरण में भेदभाव का आरोप लगाते हुए नगर पालिका परिषद के जिम्मेदार अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज करते देखे जा रहे हैं। जिससे उचित स्थान पर अलाव की व्यवस्था प्रशासन कर सके। ताकि नगर में देर रात तक घूमने वाले व खुले में सोने वालों को ठंड से राहत मिल सके।
खुले में रहने वाले लोगों को ठंड से बचाने जरूरतमंदों को स्थिति को देखते हुए गर्म कपड़ों का भी वितरण किया जा सकता है।

रिपोर्ट शिव कुमार प्रजापति शाहगंज जनपद जौनपुर 

एक टिप्पणी भेजें

 
Top