जौनपुर।यूपी में संगठन को मजबूत करने में जुटी आम आदमी पार्टी (आप) पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार, महंगाई व बेरोजगारी के ख‍िलाफ पदयात्रा कर व‍िरोध प्रदर्शन किया। जनपद जौनपुर में भी आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह की अगुवाई में जोरदार पदयात्रा सांकेतिक अर्थी के साथ जोरदार प्रदर्शन हुआ। ज‍िसमें आम आदमी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता सहित संचालन कर्ता पूर्व लोकसभा प्रत्याशी विनोद प्रजापति ने किया।
आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन पदयात्रा केंद्रीय कार्यालय जेसीस चौराहे से शुरू होकर शाहीपुल ,कोतवाली होते हुए अंबेडकर पार्क में समाप्त हुआ। जिसमें सांकेतिक प्रधानमंत्री का पुतला भी अर्थी के रूप में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आगे आगे लेकर विरोध दर्ज कर रहे थे महंगाई के खिलाफ।आम आदमी पार्टी के जिला महासचिव विनोद प्रजापति ने कहा कि भाजपा को टक्‍कर देने के ल‍िए पुरा जोर लगायेंगी ।भाजपा को भ्रष्टाचार, महंगाई व बेरोजगारी के मुद्दे पर घेरने के ल‍िए आम आदमी पार्टी (आप) ने रणनीत‍ि तैयार की है। हम जन जन तक जाएंगे और अवगत कराएंगे।जनता भ्रष्टाचार, महंगाई व बेरोजगारी से परेशान है और उसे कोई राहत नहीं दी जा रही। दिल्ली में शराब नीति को लेकर मचे घमासान के बीच आप और भाजपा आमने-सामने हैं। ऐसे में यूपी में पदयात्रा निकालकर आप यह दिखाने की कोशिश में जुटी है कि मुख्य विपक्षी दल वही है और उसकी नीतियों से भाजपा घबराकर यह सब कर रही है। राजनीति के लिहाज से सबसे बड़े सियासी सूबे में वह पदयात्रा निकालकर यही संदेश देने की कोशिश कर रही है।न‍िकाय चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी संगठन मजबूत कर रही रहीं है।
यूपी में न‍िकाय चुनाव से पहले आप भाजपा के सामने एक मजबूत व‍िपक्ष के रूप में आना चाहती है। व‍िधानसभा चुनाव में म‍िली हार के बाद से ही आम आदमी पार्टी प्रदेश में संगठन को मजबूत करने में लगी हुई है। विरोध पदयात्रा में शाहगंज विधानसभा के आम आदमी पार्टी के यूथ विंग के अध्यक्ष विकलेश ने कहा कि संघर्ष जारी रहेगा।

रिपोर्ट शिव कुमार प्रजापति शाहगंज जनपद जौनपुर

एक टिप्पणी भेजें

 
Top