जौनपुर ।प्रजापति महासभा की बैठक जौनपुर कार्यालय में संरक्षक पदाधिकारियों के बीच संपन्न हुई ।जिसमें प्रजापति महासभा जनपद जौनपुर की इकाई के मुख्य संरक्षक प्रजापति हीरालाल आजाद, एडवोकेट अरुण कुमार प्रजापति, अध्यक्ष एडवोकेट सुरेन्द्र कुमार प्रजापति के संरक्षण में सर्वसम्मति से संपन्न हुई। जिसमें प्रजापति महासभा जौनपुर के मंत्री पद पर गोरारी खलीलपुर पोस्ट खेतासराय के निवासी डॉक्टर राममिलन प्रजापति को दायित्व सौंपा गया। प्रजापति महासभा जनपद जौनपुर के अध्यक्ष एडवोकेट सुरेंद्र कुमार प्रजापति ने कहा कि प्रजापति महासभा के सभी पदाधिकारियों से संस्था अपेक्षा करती है कि प्रजापति महासभा द्वारा पारित प्रस्ताव के अनुक्रम में सदैव प्रजापति सम्मान शिक्षा ,सुरक्षा, उत्थान के लिए सदैव समर्पित रहेंगे। डॉक्टर राममिलन प्रजापति ने  संवाददाता से बताया कि प्रजापति समाज के उत्थान के लिए निरंतर बात उठाते रहेंगे। प्रजापति की किसी भी समस्या को उच्च स्तर पर जरूर निस्तारण कराया जाएगा। आज प्रजापति समाज राजनीतिक रूप से भी उपेक्षित है। शिक्षा जागरूकता में भी हर संभव गरीब बच्चों की संस्था की तरफ से जरूर मदद किया जाएगा। प्रजापति महासभा जौनपुर जहां भी हमारी जरूरत को समझ कर सेवा कार्य के लिए मार्ग प्रशस्त करेगी मैं जरूर सेवा के लिए समर्पित रहूंगा।

रिपोर्ट शिव कुमार प्रजापति शाहगंज जनपद जौनपुर 

एक टिप्पणी भेजें

 
Top