मान्धाता, प्रतापगढ़। आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने पर मान्धाता की PMAM प्रियंका मौर्य को शासन की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

स्टेट एजेंसी फॉर कॉम्प्रिहेंसिव हेल्थ एंड इंटीग्रेटेड सर्विसेज (साचीज) उ.प्र. के मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा जारी प्रशस्ति पत्र में बताया गया कि कार्ड ड्राइव अभियान (25.11.25 से 14.8.26) के दौरान Best Performing PMAM (Card Approval) के आधार पर प्रियंका मौर्य ने उत्कृष्ट कार्य किया है।

उनके द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने और अप्रूवल में उल्लेखनीय योगदान दिया गया, जिसके लिए उनके कार्य की सराहना की गई है।

इस सम्मान से स्वास्थ्य विभाग में हर्ष का माहौल है। स्थानीय लोगों और स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रियंका मौर्य के कार्य की सराहना की है। 

 रिपोर्ट :-विकास कुमार
Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें

 
Top