मृतक की पहचान के करहिया गांव निवासी अभिलाष सिंह उर्फ टीपू (22) पुत्र हरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। वह अपनी बाइक से रोज की तरह गहमर स्थित मठिया ग्राउंड पर दौड़ने जा रहे थे।
गहमर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर से पहले उनकी बाइक की विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर गहमर निवासी अमरजीत चौहान (16) और गोपाल यादव (16) सवार थे।
हादसे में अभिलाष सिंह उर्फ टीपू, अमरजीत चौहान और गोपाल यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। सामाजिक कार्यकर्ता सुधीर सिंह गहमरी ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को भदौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने अभिलाष उर्फ टीपू को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। हालांकि, ट्रामा सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
गहमर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नंद कुमार तिवारी ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
यूथ कॉर्नर न्यूज़ चैनल गाजीपुर जिला ब्यूरो नसीम खान शुभम सिंह की रिपोर्ट।
एक टिप्पणी भेजें
एक टिप्पणी भेजें