जौनपुर= मड़ियाहूं तहसील के जूड़पुर गांव अंतर्गत इन्द्रजीत पुस्तकालय , सीताराम ग्रामीण साहित्य परिषद, सामवन्ती ग्राम महिला विकास मंडल के संस्थापक विनोद कुमार दुबे ने पुस्तकालय प्रांगण में आए हुए आदरणीय श्री कमला तिवारी अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य का साल श्रीफल डायरी पुस्तक बैग देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर इसी कड़ी में संस्थान की अध्यक्षा सोना दुबे ने महिलाओं में मीना दुबे और जयदेबी को सम्मान चिन्ह और बढ़ती गर्मी में सत्तू का पैकेट दे सम्मानित किया।
इस अवसर पर अमीन राजेश दुबे, चेतना स्कूल के प्रबंधक महेंद्र उपाध्याय जी , वर्टेक्स पब्लिक स्कूल वाराणसी के डायरेक्टर शैलेश कुमार पांडेय के अलावा अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। प्रधानाचार्य कमला तिवारी ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के इस पुस्तकालय का कार्य सराहनीय और वंदनीय है।
आभार प्रदर्शन अनुराधा पांडेय ने किया।

 विनोद यूथ कार्नर जौनपुर
Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें

 
Top