सेवराई। तहसील क्षेत्र के सायर गांव में बढ़ती ठंड और गिरते तापमान को देखते हुए ग्राम पंचायत की ओर से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष कुमार यादव ने करीब 300 जरूरतमंद, असहाय, बुजुर्गों और महिलाओं को कंबल वितरित कर ठंड से राहत प्रदान की।

कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष कुमार यादव ने कहा कि कड़ाके की ठंड और ठंडी हवाओं के कारण गरीब एवं असहाय तबके के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में पंचायत का दायित्व बनता है कि वह जरूरतमंदों की हर संभव मदद करे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष सर्दी के मौसम में असहाय एवं गरीब परिवारों के बीच कंबल वितरण किया जाता है और भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में बुजुर्गों, महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों को प्राथमिकता दी गई। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर राहत और खुशी साफ झलक रही थी। वहीं उपस्थित ग्रामीणों ने पंचायत की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि ठंड के इस मौसम में कंबल उनके लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें

 
Top