Home
»
»Unlabelled
» मुख्यमंत्री ने एसआरएन अस्पताल में जाकर जाना घायल श्रद्धालुओं का हाल
घायल श्रद्धालुओं से मिले सीएम योगी, बोले- घबराना मत सब ठीक हो जाएगा*
01
Feb
2025
l
मुख्यमंत्री ने घायल श्रद्धालुओं को बंधाया ढांढस, हर संभव मदद का दिया आश्वासन
सीएम ने एक-एक घायल से मिलकर जाना हाल, डॉक्टर्स को समुचित चिकित्सा उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम ने अस्पताल प्रबंधन को दिया श्रद्धालुओं को डिस्चार्ज के बाद घर तक छोड़ने की व्यवस्था करने का निर्देश
lअस्पताल में घायल तीर्थयात्रियों का रखा जा रहा पूरा ध्यान, इलाज में नहीं रखी जा रही कोई कमी
महाकुम्भ नगर, 01 फरवरी।* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रयागराज पहुंचे। अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद मुख्यमंत्री दौरे के समापन से पूर्व स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती घायलों को देखने पहुंचे। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से उनका हाल चाल लिया और इलाज के विषय में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने डॉक्टर्स से भी घायलों की विस्तृत रिपोर्ट ली और सभी को समुचित इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। घायलों से व्यक्तिगत बातचीत करते हुए सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार को सभी श्रद्धालुओं की चिंता है। उनके इलाज और अन्य व्यवस्थाओं में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने एक महिला श्रद्धालु से कहा कि घबराना मत सब ठीक हो जाएगा। मालूम हो कि मौनी अमावस्या के अमृत स्नान के दौरान संगम नोज पर घटी घटना में घायल हुए श्रद्धालुओं को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री के निर्देश पर गुरुवार को चीफ सेक्रेट्री और डीजीपी ने भी अस्पताल पहुंचकर घायलों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया था।
*घायलों का किया जा रहा समुचित इलाज*
एसआरएन अस्पताल में मुख्यमंत्री ने घायलों से मुलाकात की और उनका हाल जाना। साथ ही उन्होंने डॉक्टर्स को इलाज में किसी तरह की कमी नहीं रखने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पताल में घायल तीर्थयात्रियों का समुचित इलाज किया जा रहा है और पूरा प्रशासन उनकी देखरेख में जुटा हुआ है। मुख्यमंत्री ने एक-एक बेड पर जाकर घायल श्रद्धालुओं का हाल जाना। उन्होंने एक महिला श्रद्धालु से पूछा कि उन्हें कहां कहां चोट आई है। इसके बाद परिवार के लोग उनसे मिलने आ रहे हैं या नहीं, इसके विषय में भी जाना। इसी के साथ एक अन्य महिला श्रद्धालु के पास जाकर उन्होंने हाल चाल लिया। जब महिला श्रद्धालु ने सीएम से उन्हें छुट्टी के बाद वापस घर भेजने की व्यवस्था के लिए कहा तो सीएम ने तत्काल निर्देश दिया कि छुट्टी के बाद इन्हें इनके घर तक छुड़वाने की व्यवस्था के साथ ही अन्य सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा।
*कोई भी मरीज गंभीर नहीं*
मुख्यमंत्री को बताया गया कि स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती सभी श्रद्धालुओं को समुचित चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा रही है। अस्पताल प्रशासन पूरी तत्परता से सभी मरीजों की देखभाल कर रहा है। मरीजों के साथ आए परिजनों और श्रद्धालुओं के लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। सभी मरीजों के परिवारजनों को सूचना दे दी गई है और अधिकांश परिजन अस्पताल पहुंच चुके हैं। राहत की बात यह है कि कोई भी मरीज गंभीर स्थिति में नहीं है। हालांकि, कुछ मरीजों को फ्रैक्चर जैसी चोटें आई हैं, जिनके पूर्ण रूप से स्वस्थ होने में 3 से 4 सप्ताह तक का समय लग सकता है। सरकार एवं अस्पताल प्रशासन मरीजों की देखभाल के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और हरसंभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
Recent Posts
- नीट परिणाम में फूलपुर के होनहार राजदीप ने फहराया परचम14 Jun 20250
नीट परिणाम में फूलपुर के होनहार राजदीप ने फहराया परचम शिवकुमार प्रजापति आजमगढ़। जिले ...Read more »
- किसान प्रशिक्षण के माध्यम से नैनो उर्वरकों के प्रयोग की दी जानकारी11 Jun 20250
ग्राम बेलहाबांध , सांवडीह और खोदायपुर के 44 कृषकों हेतु कॉर्डेट ,मोतीलाल नेहरू फार्मर्...Read more »
- बरदह थाना प्रभारी राजीव कुमार की हालत नाजुक।07 Jun 20250
बरदह थाना प्रभारी राजीव कुमार की हालत नाजुक। पथराव के दौरान धारदार हथियार से हमला ।लगे24 ...Read more »
- शहीद सूबेदार के त्रयोदशी पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।07 Jun 20250
शहीद सूबेदार के त्रयोदशी पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि। रिपोर्ट/जर्नलिस्ट बृजेश कुमार सिंह...Read more »
- न्यायिक कार्य बंधित कर प्रतिदिन हड़ताल करना निंदनीय।06 Jun 20250
न्यायिक कार्य बंधित कर प्रतिदिन हड़ताल करना निंदनीय।तहसीलदार ने बार संघ अध्यक्ष को लिखा पत्र। ...Read more »
- स्थानीय रंगमंच को संजीवनी देगा 6 दिवसीय नाट्य समारोह05 Jun 20250
उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र में 6 जून से होगा आयोजन, हर शाम होगा एक नया नाटकउत्...Read more »
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
एक टिप्पणी भेजें
एक टिप्पणी भेजें