ब्रेकिंग न्यूज
             🔝

            अमेठी

✍️🅰️सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति के ठिकाने पर ईडी की रेड।
खबर है उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से जहां पर सपा सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री व अमेठी से पूर्व विधायक गायत्री प्रसाद प्रजापति के कई ठिकानों पर ईडी ने की छापेमारी।
आपकों बता दें कि अखिलेश सरकार में खनन मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति के अमेठी आवास पर देर शाम ईडी ने की छापेमारी। ईडी की छापेमारी में गायत्री प्रसाद प्रजापति के घर से कई अहम दस्तावेज बरामद किए हैं। अमेठी में 12 घंटे तक चली ईडी की रेड। गायत्री प्रसाद प्रजापति की बेहद करीबी महिला मित्र गुड्डा देवी के घर में भी ईडी ने की छापेमारी। 
गुड्डा देवी के घर पर देर शाम भारी मात्रा में कैश और ज्वैलरी बरामद किया ईडी ने। महिला मित्र गुड्डा देवी के घर से दीवार के अंदर से 40 लाख से ज्यादा कैश मिले हैं।दीवार को तोड़ कर ईडी ने भारी मात्रा में कैश बरामद किया है। इतना ज्यादा कैश था कि नोट को गिनने के लिए मशीनें लाई गई।
कई मशीनों के द्वारा कैश को गिना गया।
मिले सूत्रों के मुताबिक 44 लाख के आस - पास कैश बरामद हुआ है। अवैध खनन मामले में ईडी ने की छापेमारी। रेप और अवैध खनन के आरोप लगे हैं। 2017 से दोनों आरोपों में जेल में बंद हैं।
2021 से ईडी मनी लांड्रिंग की जांच कर रही है। गायत्री प्रसाद प्रजापति के 15 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी। भारी मात्रा में कैश बरामद। पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के छोटे बेटे अनुराग प्रजापति को ईडी ने हिरासत में लिया। अमेठी से लखनऊ लेकर गई ईडी की टीम अनुराग प्रजापति को। दो सूट केस भर कर कैश लेकर गई ईडी की टीम अपने साथ में। सपा सरकार में खनन मंत्री थे गायत्री प्रसाद प्रजापति। लखनऊ, अमेठी, दिल्ली और मुंबई में हुआ
ईडी का ऐक्शन। 50.37 करोड़ की प्रापर्टी जब्त हुई है।
लखनऊ में ईडी की टीम ने अनुराग प्रजापति से कर रही है पूछताछ।


अमेठी से यूथ कॉर्नर न्यूज विशेष संवाददाता अंकित अग्रहरि की खास रिपोर्ट।

एक टिप्पणी भेजें

 
Top