आप ने शुरू किया था मोदी का सबसे बड़ा डर डीपी अभियान 


शिव कुमार प्रजापति 

शाहगंज जौनपुर ।आम आदमी पार्टी ने पूरे देश में सोशल मीडिया पर एक डीपी कैंपेन की शुरुआत की है।   दिल्ली की मंत्री आतिशी ने की डीपी अभियान की शुरुआत, 'आप' के सभी नेता, विधायक और मंत्री बदलेंगे अपनी डीपी।इस बारे में आप नेता और कैबिनेट मंत्री आतिशी ने आम जनता से भी अपील की है कि जो भी लोग केजरीवाल का समर्थन करते हैं, वे अपनी डीपी बदलें। उन्होंने कहा कि "मोदी जी का सबसे बड़ा डर केजरीवाल" लोगो वाली डीपी सभी लोग लगाएं। आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि केजरीवाल को तो ये जेल में डाल देंगे मगर केजरीवाल की विचारधारा को जेल में कैसे डालेंगे। मंत्री आतिशी ने एक्स पर भी डीपी अभियान की अपील की है। परंतु देश की राजनीति में अहम  भूमिका वाला देश का राज्य उत्तर प्रदेश के जनपद जौनपुर में आम आदमी पार्टी के फरमान का कोई प्रभाव नहीं दिखा। जनपद जौनपुर के आम आदमी पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों के सोशल प्लेटफॉर्म पर डीपी अभियान की झलक तक नहीं देखी। उक्त अभियान पर आम आदमी पार्टी जिला महासचिव एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी( आप) विनोद कुमार प्रजापति ने डीपी अभियान की जानकारी होने से अनभिज्ञता जाहिर की और दूरभाष पर बताया कि हमें अभी जानकारी नहीं है। अभी सूचना नहीं है। पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गालिब ने उक्त संदर्भ में भी जानकारी होने से इनकार किया। यूथ विंग शाहगंज प्रभारी विकलेश ने भी डीपी अभियान के बारे में जानकारी होने से किनारा करते नजर आए। जनपद जौनपुर के आम आदमी पार्टी के प्रमुख पदों पर बैठे पदाधिकारियों के सोशल प्लेटफॉर्म के डीपी मोदी का सबसे बड़ा डर ना दिखाई देने से विपक्षी पार्टियों ने चुटकी ली। भाजपा पिछड़ा मोर्चा शाहगंज अध्यक्ष ओम चौरसिया ने "आप ने शुरू किया डीपी अभियान" पर कहा कि यह तो होना ही था। वही आम आदमी पार्टी जौनपुर के मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी ने कहा कि डीपी अभियान की जानकारी हमें नहीं है, जिला अध्यक्ष से बात करें। मंत्री आतिशी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के ठीक पहले दिल्ली के बेटे अरविंद केजरीवाल को  जेल में बंद कर दिया गया। दिल्ली वाले इस तानाशाही के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएं। जिसके अन्तर्गत आप ने डीपी अभियान की शुरुआत किया है।

एक टिप्पणी भेजें

 
Top