Home
»
»Unlabelled
» आजमगढ़ सरायमीर पुलिस की प्रताड़ना से युवक जिला अस्पताल में भर्ती
रिपोर्ट पदमाकर पाठक
मनगढ़ंत आरोपों में पुलिस ने की लोहे से पिटाई
सरायमीर आजमगढ़। पुलिस की पिटाई से युवक हुआ बदहोश। पूरा मामला आजमगढ़ जनपद के सरायमीर थाना क्षेत्र का है। ज्ञात हो कि अरविंद कुमार यादव निवासी पूनापोखर थाना सरायमीर जच्चा बच्चा केंद्र में कार्य कर रहा था। उसी समय कोतवाली सरायमीर की पुलिस युवक को जबरदस्ती थाने ले आई। अरविंद कुमार का आरोप है कि पुलिस थाने में लाते ही पिटाई शुरू कर दी और और अनावश्यक दबाव बनाकर बयान कराना चाहती थी। पीड़ित अरविंद का कहना है कि लंबे समय से हमारे पड़ोस की महिला से खानदानी विवाद था। जो जानबूझकर हमें मानसिक शारीरिक प्रताड़ना करा रही है।
अरविंद ने बताया कि सरायमीर कोतवाली पुलिस 25 घंटे से अधिक समय तक कोतवाली में बंद की थी। सोशल मीडिया पर जानकारी आने के बाद आनन-फानन में मंगलवार को शाम को चालान प्रेषित किया गया। जमानत के तत्काल बाद परिवार के द्वारा हमें जिला अस्पताल में इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। हमारी हालत मानसिक शारीरिक रूप से अभी भी अस्वस्थ है। जिला अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड में भर्ती अरविंद कुमार यादव ने मुख्यमंत्री से शिकायत पत्र लिखते हुए सरायमीर थाना के सिपाही विपिन पटेल, सिपाही अभिषेक यादव को थाने के अंदर पिटाई करने के संदर्भ में आवश्यक कार्रवाई करते हुए निलंबित करने की मांग की है। और पुलिस महानिदेशक जिलाधिकारी सहित कई उच्च पदस्थ को लिखित शिकायत के माध्यम से सूचित भी किया है। ज्ञात हो कि सिपाहियों के पिटाई से घायल अरविंद कुमार यादव तत्काल बात से ही रात आठ बजे जिला अस्पताल इमरजेंसी वार्ड में भर्ती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बार-बार बयान आना पुलिस और फरियादी आम जनता में मित्रवत व्यवहार हो। ऐसे में सरायमीर कोतवाली के अंदर गाली गुप्ता एवं उत्पीड़न मारना एवं धमकाना एक गंभीर समस्या है। पुलिस की वर्दी के दबंगई के कारण आम जनमानस पुलिस के खिलाफ आवाज नहीं उठा पाती है। अब देखना है कि इस गंभीर शिकायत पर उच्च आला अधिकारी क्या कदम उठाते हैं। परंतु समाचार लिखे जाने तक पीड़ित अस्पताल में भर्ती है।
Recent Posts
- आजमगढ़ सरायमीर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नदीम खान01 Aug 20250
आजमगढ़ सरायमीर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नदीम खान सरायमीर आज़मगढ़कांग्रेस...Read more »
- बाढ़ से जलमग्न हुआ सेवराई का संपर्क मार्ग, ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ीं01 Aug 20250
गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से जनजीवन प्रभा...Read more »
- प्राथमिक विद्यालयों का मर्जर: शिक्षा सुधार या ग्रामीण भारत की अनदेखी?25 Jul 20250
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में गिरते नामांकन और शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के उद्देश्य से प्राथम...Read more »
- किसान का धरती माता से अनमोल संबंध है: एस के सिंह24 Jul 20250
किसान कड़ी मेहनत करके देश के लिए अन्न पैदा करता है इसलिए किसान पूजनीय है और इफको हमेशा क...Read more »
- इफको नैनो उर्वरकों के प्रयोग संबंधी तीन दिवसीय विशेष कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ।21 Jul 20250
आज दिनांक 21 जुलाई 2025 को उत्तर प्रदेश राज्य के 10 जनपदों ( बलिया, मऊ, आजमगढ़ , गोरखपुर...Read more »
- कर्मनाशा नदी में डूबकर किसान की मौत19 Jul 20250
5 घंटे बाद गोताखोरों ने किया शव बरामद, पैर फिसलने से हुआ हादसा मृतक अजीत चौधरी। गहमर...Read more »
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
एक टिप्पणी भेजें
एक टिप्पणी भेजें